विकासनगर (देहरादून)। तंत्र-मंत्र के नाम पर वैष्णों देवी मंदिर के पुजारी ने एक महिला के 65 तौले के जेवर ठग लिए। पुजारी ने जेवर को लाल कपड़े में बांधने का बहाना किया और पोटली महिला को दे दी
महिला को कहा कि इसे छोटे संदूक में बंद कर मंदिर में रख दो, लेकिन कुछ समय बाद जब संदूक को खोला गया तो उसके अंदर से 65 तौले के सोने चांदी के आभूषण गायब थे।
संदूक में लाल कपड़े में सिर्फ आधा किलो चावल व तीन सूखे नारियल निकले। सेलाकुई थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।