देहरादून: मालदेवता पुल पर लटकी मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

मालदेवता में एक युवक का शव पुल से लटका मिला। मृतक के शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है।

रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर मालदेवता चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव नीचे उतारकर जांच की। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी (35) पुत्र कपूरचंद निवासी घमंडपुर, रानीपोखरी, देहरादून, हाल निवासी वेदवानी विहार, बालावाला के रूप में हुई है। मौके पर एक स्कूटी (यूके07 एफएन-9653) भी खड़ी मिली। जांच में स्कूटी मृतक के रिश्तेदार की होना सामने आया

पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी मौके पर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *