धुमाकोट के बाजार में देर रात हो रही रामलीला ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को एक कर दिया है पिछले एक सप्ताह से हो रही रामलीला में कल रात लैंसडाउन के विधायक भाजपा नेता दिलीप सिंह रावत जहां पहुंचे वहीं उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने भी उनके साथ मिलकर रामलीला का आनंद लिया सारी रात चलने वाली इस रामलीला में सैकड़ो लोग सारी रात मौजूद रहे। रावण द्वारा सीता के अपहरण के बाद रामविलाप दर्शकों के मन को बहुत भाया और अभिनेताओं ने काफी तालियां बटोरी दिलीप रावत ने अपने संबोधन में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया तो धीरेंद्र प्रताप ने कहा वे सदियों से हमारे प्रेरणा के
प्रतीक रहे हैं दोनों नेता यहां और धुमाकोट महोत्सव में भी शामिल हुए और दोनों ने एक अलग-अलग दिनों में दीप प्रज्वलित करके इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया