देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में एक युवती ने रेलिंग पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष वसंत विहार शेंकी कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को सूचना मिली कि वसंत विहार फेस-1 में एक युवती ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर तत्काल महिला उप निरीक्षक को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। जांच में पाया कि शीतल ने रेलिंग से लटक कर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के पहुंचने से पहले शव को रेलिंग से उतार लिया गया था। पूछताछ में मृतक के पिता लक्ष्मण ने बताया कि वह पति-पत्नी दोनों काम पर चले गए थे। एक बच्चा स्कूल चला गया था और शीतल घर पर ही थी। घर वापस आने पर देखा तो शीतल रेलिंग से लटक रही थी।