मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन मे ग्रामोत्थान -रीप परियोजना द्वारा माँ अगनेरी स्वायत्त सहकारिता अगनेरी चौखुटिया की द्वितीय वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चेतना नेगी जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी श्री सुंदर दरीयाल जी उपस्थित रहे
आम सभा में 12 ग्राम पंचायतों से लगभग 150 महिला सदस्यों ने प्रतिभाग किया। सभा का संचालन शकुंतला देवी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहकारिता की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रावत जी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों द्वारा चर्चा की गई।
इसके पश्चात पूर्व निदेशक मंडल को स्थगित करते हुए नए निदेशक मंडल का चयन किया गया। नवगठित बोर्ड में अध्यक्ष पद पर श्रीमती लक्ष्मी रावत जी, सचिव पद पर श्रीमती कमला मनराल जी तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती निर्मला देवी जी का चयन किया गया।
कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से AM श्री संदीप सिंह जी, विकासखंड कार्यालय से ABDO श्री राजेश जी, M&E श्री गोपाल जोशी जी, BMM श्री मुकेश गुसाईं जी सहित विभिन्न सहकारिताओं के स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वार्षिक आम सभा में सहकारिता की आगामी कार्ययोजना, सदस्यों की सहभागिता एवं सहकारिता को और अधिक सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।