ग्रामोत्थान-रीप द्वारा निरान्तर विकासखंडवार सहकारिताओं के वार्षिक आम सभा बैठक जारी जिसमे आज दिनांक 18/08/2026 को विकास खण्ड द्वाराहाट की न्याय पंचायत दूधोली के अंतर्गत सिद्धिपीठ स्वायत्त सहकारिता की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान नायल श्रीमती चंद्रा देवी उपस्थित रही इसके अलावा कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से संदीप सिंह सहायक प्रबंधक संस्थाए व समाबेशन व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के IPRP दीपा हरबोला, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना से अनुश्रवण एवं मूल्यांकन डौली बिष्ट तथा आजीविका समन्वयक भूपेद्र सिंह सामंत AHO प्रवीन रावत जी व समस्त सहकारिता स्टाफ उपस्तिथ रहे।
कार्यक्रम का संचालन लेखाकार अंकिता व M&ME डौली बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया सभी मुख्य अतिथियों को बैच लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर सहकारिता की अध्यक्षा श्रीमती उमा देवी, सचिव श्रीमती तुलसी देवी एवं कोषाध्यक्षा श्रीमती उमा अधिकारी द्वारा सहकारिता की वार्षिक गतिविधियों, आय-व्यय, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना का विवरण प्रस्तुत किया गया।
IPRP दीपा हरबोला व पूजा आगरी ने अपने सम्बोधन में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों एवं सहकारिता से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा सामूहिक रूप से आजीविका एवं उद्यम गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अन्य अतिथियों द्वारा भी समूहों को मजबूत करने एवं महिलाओं की आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। प
वार्षिक आम सभा में सहकारिता की प्रगति, समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों तथा ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से महिलाओं को दिए जा रहे सहयोग के संबंध में जानकारी साझा की गई। साथ ही सहकारिता के सदस्यों को नियमित रूप से समूह एवं सहकारिता की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उद्यम एवं अल्ट्रा पुअर श्रेणी में विशिष्ट कार्य करने वाली 4 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
कार्यक्रम में समस्त सिद्धिपीठ CLF स्टाफ, महिला एकता CLF , आशीर्वाद CLF , चेतना CLF, लेखाकार व ग्रुप मोबलाइजर व समस्त समूहों की 150 महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गयाl