उत्तराखंड में 1.50 लाख गैस उपभोक्ता अब भी ई-केवाईसी से दूर, आपके पास 5 दिन का समय

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है, लेकिन अभी तक बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया है।

डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि जिले में फिलहाल 70 एजेंसियों से 7 लाख 16 हजार 845 उपभोक्ता जुड़े हैं। अभी 5 लाख 66 हजार 845 कनेक्शनों की ई-केवाईसी पूर्ण हो गई है, जबकि 1 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।

संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं से संपर्क कर 23 अगस्त तक सौ प्रतिशत ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण कराएं। ताकि भविष्य में गैस आपूर्ति व अन्य समस्याओं से उपभोक्ता बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *