देहरादून। पुणे में कथित केतन हत्याकांड को उसकी मंगेतर और उसके प्रेमी ने अंजाम दिया। देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र में टैक्सी चालक की ओर से की गई खुदकुशी के मामले में भी नया मोड़ आया है।
पुलिस ने प्रेमिका व उसके प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई ने दोनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी शिकायत में आशीष कुमार निवासी धौलरी, थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर ने बताया कि उनका भाई पुष्पेंद्र कुमार करीब 10 वर्षों से देहरादून रह रहा था। पहले वह एक में कार्य करता था। करीब तीन साल से कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर का चालक था।
पुष्पेंद्र ने लगा ली फांसी
शिकायतकर्ता ने बताया कि 16 जून को सुजित का उन्हें फोन आया कि पुष्पेंद्र ने फांसी लगा ली है। वह परिवार के साथ दोपहर को देहरादून आ गए। 17 जून को पोस्टमार्टम कराकर अपने गांव चले गए। इसके बाद 22 जून को वह अपने भाई पुष्पेंद्र की मौत के कारण का पता करने देहरादून पहुंचे।
इस दौरान पुष्पेंद्र के दोस्त सुजित ने बताया के उसका अंजीना सलाम उर्फ अंजू निवासी बेतूल मध्य प्रदेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 24 मई को अंजीना सलाम सुजित के पुत्र के जन्मदिन मुजफ्फरनगर आई थी, उसमें पुष्पेंद्र भी आया था। जन्मदिन की पार्टी के बाद दोनों शास्त्री नगर खाला, सीमाद्वार देहरादून आ गए। यहां वह दोनों करीब एक सप्ताह तक रहे।
आशीष कुमार ने बताया कि 28 मई को युवती वापस मध्य प्रदेश चली गई। सुजित ने बताया कि युवती अंजीना सलाम व उसके प्रेमी अलकेश कावडे ने पुष्पेंद्र का उत्पीड़न करते हुए उसे खुदकुशी के लिए उकसाया।