आज दिनांक 26-मई कों उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रही *विधाता ढौंडियाल (98) जी* के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर उनकी आत्म शान्ति की प्रार्थना की।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि विधाता जी का देर रात देहांत हो गया था। वह राज्य आन्दोलन में सुशीला बलूनी के नेतृत्व में नेशविला रोड़ व चुक्खुवाला क्षेत्र की महिलाओं के साथ हमेशा दैनिक जेल भरो , कार्यालयों में ताला बन्दी कराने से लेकर तमाम धरना प्रदर्शनों में हमेशा शामिल रही। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं पुष्पलता सिलमाना ने कहा क़ि वह सुभद्रा शाह एवं शकुन्तला नौटियाल व कौशल्या डबराल के साथ हमेशा संघर्ष हेतु रात दिन खड़ी रहती थी। हमारी मातृशक्ति ने पृथक राज्य को बनाने के लियॆ सबने अपने को खपा दिया। शोक व्यक्त करने वालों मॆं मुख्यतः वेदानन्द कोठारी , जगमोहन सिंह नेगी , पृथ्वी सिंह नेगी , रविन्द्र जुगरान , केशव उनियाल , रामलाल खंडूड़ी , सतेन्द्र भण्डारी , प्रदीप कुकरेती , पूरण सिंह लिंगवाल , पुष्पलता सिलमाणा , अरुणा थपलियाल , सुलोचना भट्ट , रामेश्वरी नेगी , राजेश्वरी बिष्ट ,यशोदा रावत , पुष्पा रावत , सुरेश नेगी , हरी सिंह , गणेश डंगवाल , सुशील विरमानी , चन्द्रकिरण राणा , विक्रम राणा , विनोद असवाल , देवेश्वर काला , गौरव खंडूड़ी , सतेन्द्र नौगाँई , मनोज नौटियाल , विरेन्द्र सिंह रावत , प्रभात डण्डरियाल , मोहन खत्री , राकेश नौटियाल , गौरव खंडूड़ी , आदि रह।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *