उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश के आसार, अब तक 11 लोगोंं की मौत और दो लापता

, देहरादून। उत्तराखंड में आज बुधवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। यहां सुबह देहरादून में मौसम ने करवट ले ली है। जिले के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, जबकि त्यूणी क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई। चकराता में बादलों के साथ कोहरा छाया है। जनपद में आपदा से संबंधित स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है।

कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में छाए हैं हल्के बादल। नजीबाबाद बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा के समीप चूना धारा में बीती रात मलबे के साथ बड़ा बोल्डर सड़क पर आ गया, जिससे राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। रात में ही बोल्डर को हटा कर यातायात को सुचारू कर दिया गया। कांडी-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग भी जगह जगह मलबा आने के कारण बंद पड़ा है। अन्य मार्गों पर यातायात सुचारू है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *