Uttarakhand News: अब 27 नहीं 28 मई को होगा बकरीद का अवकाश, शासन ने जारी किया संशोधित आदेश

ईद-उल-जुहा की छुट्टी 27 की बजाय 28 मई को होगी। उत्तराखंड शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश में बदलाव किया है।

उत्तराखंड शासन के संशोधित आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अब ईद-उल-जुहा का 27 मई का अवकाश 28 मई को रहेगा। पहले यह अवकाश 27 मई को घोषित किया गया था, लेकिन संशोधित आदेश के अनुसार अब राज्य में 28 मई गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।शासन की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि यह बदलाव विचार-विमर्श के बाद किया गया है। आदेश के अनुसार बैंक, कोषागार और उप कोषागार में भी 28 मई को अवकाश घोषित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *