देहरादून। क्लेमेनटाउन निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व पुत्री पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायतपत्र दिया है। शिकायतकर्ता मंजूर अहमद ने बताया कि उनकी पत्नी व पुत्री काफी समय से तंग परेशान व प्रताड़ित कर रहे हैं
उनकी पत्नी की ओर से घरेलू हिंसा के झूठे आरोप लगाए गए थे जोकि निरस्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 21 मार्च ईद के दिन वह घर पर सामान लेकर आए थे तो उनकी पत्नी ने सामान बाहर फेंक दिया। इसके बाद 31 मार्च को उन्हें प्रताड़ित कर बाथरूम में बंद कर दिया।
उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन किया तो तब पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। इस समय वह अपना घर होने के बावजूद होटल में रह रहे हैं। वहीं पीड़ित की पुत्री की ओर से भी सीओ सदर को पिता पर प्रताड़ित व क्लेमेनटाउन थाना पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।