उत्तराखंड देहरादून। 10अप्रैल 2026।
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत चारधाम मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें स्टेजिंग सेंटर में सूचना प्रसारित हुई कि देहरादून स्थित सपेरा बस्ती में आपदा के रूप में बाढ़ आ गई हैं जिसमें राहत पहुंचाने हेतु आईओसी संतोष कुमार पांडेय उप नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून द्वारा NDRF, फायर सर्विस, पुलिस, रेड क्रॉस, सिविल डिफेंस, भारत स्काउट एंड गाइड, फूड विभाग, चिकित्सा विभाग, की टीम तत्काल सूचना प्राप्त होते ही राहत कार्य पहुंचाने के लिए सपेरा बस्ती में पहुंच कर राहत कार्य कर दुर्घटना मॉक अभ्यास के पीड़ितों को तत्काल उपचार व अन्य राहत पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया न केवल घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उपचार प्रदान कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। विद्युत विभाग की भी सहभागिता इस आयोजन में महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर सिविल डिफेंस से चीफ ऑपरेटिव एडमेट्रिव ऑफिसर एस के साहू, महेश गुप्ता, डिप्टी डिवीजनल , आभा शर्मा, ममता नागर, दीपक चौहान, तनवीर सिंह, मीना शर्मा, चंद्र मोहन अरोड़ा, सूर्य प्रकाश भट्ट, डॉ स्नेहा जोशी, पूजा चमोली, अनिल वर्मा, योगेश अग्रवाल आदि मौजूद थे