देहरादून: स्कूल बस चालक से मारपीट के बाद लैंसीडॉन चौक पर लगा जाम, जज और अधिकारी मार्ग में फंसे

देहरादून। शहर के व्यस्त लैंसीडॉन चौक पर शुक्रवार को मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें कुछ लोगों ने एक स्कूल बस चालक के साथ हाथापाई कर दी।

शुक्रवार को सड़क के बीचोंबीच हुई इस घटना से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मौके से गुजर रहे एक जज समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें फंस गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *