देहरादून। प्रेमनगर में एक बार फिर छात्रों के दो गुट आपस मे भीड़ गए। दोनों पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले, जिसके चलते बीटेक का छात्र दिव्यांशु जाटराना निवासी ग्राम अथाई थाना भोपा, जिला मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी प्रेमनगर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सरकारी वाहन से उसे अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बीबीए के छात्र युवराज कुमार निवासी ग्राम चांदी आरा जिला भोजपुर बिहार, बीटेक के छात्र मधुर निवासी ग्राम गंगापुर रोड रूद्रपुर, उधमसिंहनगर व शिवम शर्मा निवासी बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, पटना बिहार को हिरासत में ले लिया है। तीनों विभिन्न कॉलेज में अध्ययनरत हैं।