देहरादून। राजधानी के शिक्षक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छह छात्रों को पुलिस ने हाईप्रोफाइल ड्रग एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित छात्र दिल्ली के सिद्धू गैंग के पैडलर है। इनके पास से पुलिस ने चार लाख से ज़्यादा की ड्रग बरामद की है।
एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान छात्र वेदांत चौहान, रचित शर्मा, श्रीकांत ममगाई, चिराग रस्तोगी, अभिषेक और वैभव को गिरफ्तार किया है। ये छात्र देहरादून में शिक्षण संस्थानों में तकनीकी कोर्स कर रहे हैं। सभी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू गैंग के पैडलर है।