Dehradun
मौसम विभाग की ओर से आज कई जिलों में बारिश-आंधी-बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी।
उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला और बदरीनाथ-केदारनाथ गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से कड़ाके ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आज बृहस्पतिवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने की संभावना जताई गई थी।
बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री धाम में सुबह बर्फबारी होने के साथ ही एक बार फिर ठंड लौट आई। मौसम विभाग ने आज राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों (3000 मीटर से अधिक) में बर्फबारी की संभावना जताई गई थी।
दून में दिन में छाए बादल रात में बूंदा बांदी
देहरादून में बुधवार को दिन में बादल छाए रहे और देर शाम बूंदा बांदी भी हुई। आज भी दून में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 23°C और न्यूनतम 13°C रहने का अनुमान है।