Dehradun News: ढाबे में खाना खाने गए युवक पर रॉड से किया हमला

Dehradun

धर्मावाला क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर भोजन करने गए एक युवक पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान युवक की टांग टूट गई। युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के मतरोलियो निवासी मनिंदर सिंह उर्फ गल्लू सेनी और दिलबाग के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के बद्रीपुर निवासी राजिंद्र सिंह ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि दो मार्च की रात उनका बेटा सर्वजीत सिंह धर्मावाला के पास स्थित एक ढाबे में खाना खाने गया था। आरोपी और उनके कुछ साथी वहां पहुंचे। उन्होंने पुरानी रंजिश में उनके बेटे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में सर्वजीत सिंह की टांग टूट गई और सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए धर्मावाला स्थिति एक संस्था के अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे यमुनानगर हरियाणा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के पिता का आरोप है घटना के बाद भी आरोपी अपने साथियों के साथ यमुनानगर स्थित अस्पताल पहुंचा और उनके बेटे को धमकी देकर चला गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *