Dehradun
दून अस्पताल की पार्किंग के बाहर सड़क हादसे में युवती गंभीर घायल हो गई। युवती की शिकायत पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कारगी चौक निवासी हिमानी ने पुलिस को बताया कि वह दो फरवरी को दोपहर करीब एक बजे अस्पताल की पार्किंग से अपनी कार निकाल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में हिमानी के पैर में गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। पीड़िता का आरोप है कि दुर्घटना करने वाले व्यक्ति ने बदसलूकी भी की। शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।I