बाइक पर स्टंट करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होने पर देहरादून में पुलिस ने वाहन को किया सीज

विकासनगर। डाकपत्थर बैराज क्षेत्र में एक युवक को बाइक पर स्टंट करना महंगा पड़ा। डाकपत्थर चौकी की पुलिस ने स्टंट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर बाइक सवार की तलाश की और उसे ढूंढकर उसकी बाइक सीज कर दी।

पुलिस के अनुसार डाकपत्थर बैराज पर इस तरह का स्टंट करना युवक के लिए खतरनाक साबित हो सकता था, क्योंकि एक ओर बैराज है और दूसरी ओर शक्तिनहर पावर चैनल।

यदि संतुलन बिगड़ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। डाकपत्थर चौकी इंचार्ज संदीप पंवार ने बताया कि बाइक सवार फरदीन छोटा रामपुर का निवासी है। वीडियो पुराना है, लेकिन इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *