ग्राउंड जीरो पर उतरे नए SSP परमेंद्र सिंह डोबाल, देहरादून में सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा की

देहरादून। जनपद में विभिन्न मुद्दों को लेकर हो रहे धरना-प्रदर्शनों और रैलियों के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोबाल स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरे और संभावित प्रभावित क्षेत्रों व मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों से धरना-प्रदर्शनों व रैलियों के समय किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों तथा बैरिकेडिंग व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।

इसके उपरांत एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि धरना-प्रदर्शनों व रैलियों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि पुलिस व्यवस्था से आमजन और स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि यदि किसी मार्ग पर प्रदर्शन या रैली के कारण यातायात प्रभावित होता है तो उसकी सूचना समय रहते प्रचारित-प्रसारित कर दी जाए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

बैठक और निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर, डालनवाला व यातायात सहित निरीक्षक डालनवाला, निरीक्षक यातायात तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *