टेंट हाउस में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख; देहरादून के दमकल विभाग ने कड़ी मेहनत से पाया काबू

देहरादून। सोमवार देर रात सिटी कंट्रोल रूम द्वारा PFT के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो आग नरेन्द्र टेंट हाउस, नरेन्द्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद, प्रताप मार्ग क्लेमेनटाउन, सुभाष नगर मे प्लॉट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में लगी थी, जिसकी लपटें आसपास के रिहायशी मकानों की तरफ जा रही थी।

टैंट हॉउस में लगी आग, सामान जला

आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन से अन्य गाड़ियों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। फायर यूनिटों द्वारा अन्य गाड़ियों से रिले पम्पिंग कर आग को बुझाना शुरू किया गया। टेंट हाउस में लकड़ी के फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे आदि सामान रखा था, जिससे आग ओर भड़क रही थी

फायर यूनिट द्वारा अन्य यूनिट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत से के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया और आसपास के घरों के तरफ भी आग को फैलने से रोका। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *