देहरादून में पत्रकार पर हमला, पुलिस ने आरोपितों पर दर्ज किया मुकदमा

देहरादून। पत्रकार पर हुए हमले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जय भारत टीवी के पत्रकार हेम भट्ट निवासी शान्ति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने ऑफिस जय भारत टीवी कॉन्वेंट रोड से घर को जा रहे थे।

एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स सड़क पर स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनकी मोटर साईकिल को ओवरटेक कर रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर न्यूज चलाने पर धमकी दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना उप निरीक्षक नरेन्द्र कोटियाल चौकी प्रभारी आराघर को सौंपी गई है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटजो को चेक किया जा रहा है। जल्द ही घटना में शामिल लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *