देहरादून। चंद्रबनी चौक के पास कैफे में युवती पर चापड़ से हमले की बात से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि युवती का मेडिकल कराया गया तो उसमें नशे की पुष्टि हुई है। बता दें कि कैंट विधानसभा से यूथ कांग्रेस कांवली ब्लॉक से अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। गुरुवार शाम को कैफे में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था।
सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो जानकारी हुई कि माही पुत्री निवासी गांधीग्राम गुरुद्वारा रोड देहरादून व उसके साथी बर्थडे पार्टी मनाने के लिए ग्रे कैफे में गये थे, जो नशे की हालत में थे। जहां पर दूसरे पक्ष आयुष रावत आदि से किसी बात को लेकर कैफे में ही उनकी कहासुनी हो गयी तथा कैफ़े के बाहर रोड पर दोनों पक्षों में आपस मे मारपीट हुई।
घटना में उक्त युवती माही के सिर पर चोट आई थी, जिसका मेडिकल दून अस्पताल में कराया गया तो डॉक्टरों द्वारा किसी हार्ड एवं ब्लंट ऑब्जेक्ट से सिर पर चोट लगना बताया गया। युवती की मेडिकल रिपार्ट में किसी धारदार हथियार से चोट लगना प्रकाश में नहीं आया। साथ ही मेडिकल में डॉक्टर द्वारा उक्त युवती माही द्वारा शराब का सेवन करना भी अंकित किया गया।
आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस ने उनके घरों व अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर कुछ लोगो द्वारा उक्त युवती पर चापड़ से हमला करने की खबर को दुष्प्रचारित किया जा रहा है, जबकि युवती की मेडिकल रिपोर्ट इस बात की पुष्टि नहीं करती