देहरादून: छत पर छोड़ा नवजात, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में अज्ञात महिला नवजात को छोड़कर फरार हो गई। इस मामले में पड़ोस में रहने वालों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस नवजात को छोड़ने वालों की तलाश में जुट गई है।

घटना शुक्रवार रात की है। थानाध्यक्ष वसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि ऋषि विहार में एक मकान के छत पर नवजात की चिल्लाने की आवाज आ रही है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम ने नवजात को तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि नवजात को छोड़ने वालों की पहचान की जा रही। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

दूसरी ओर दून अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. अमित ने बताया कि एक दिन के बच्चे की सभी जांच कराई गई। जिसके बाद निक्कु में भर्ती कर दिया गया है। बच्चा फिलहाल स्वस्थ है। बताया कि रात तकरीबन पौने आठ बजे पुलिस बच्चे को लेकर दून अस्पताल के इमरजेंसी पहुंची थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *