सावधान! Dehradun Airport के रास्ते पर घूम रहा खतरा, संभलकर करें सफर

डोईवाला। ऋषिकेश मार्ग पर एयरपोर्ट तिराहे के पास हाथी लगातार सक्रिय है। जिसके चलते इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियो को बेहद संभल कर आवागमन करना चाहिए। मंगलवार रात्रि भी ऋषिकेश मार्ग पर यह हाथी दिखा जिस पर कुछ युवक हाथी की वीडियो बनाने लगे।

तभी हाथी ने एकदम पलटकर वाहन पर हमला करने का प्रयास किया। परंतु वाहन सवार लोग बाल- बाल बच गए और वहां से चले गए। परंतु यह छेड़छाड़ कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है। यहां बता दें कि थानो वन रेंज व बड़कोट रेंज की सीमा पर रानीपोखरी पुल के समीप एयरपोर्ट तिराहे पर हाथी लगातार जंगल के एक छोर से निकलकर दूसरे छोर में जाते है और यहां अक्सर हाथी की गतिविधि देखी जाती है।

हाथी शांतिपूर्वक यहां से आवागमन करते है। परंतु छेड़छाड़ करने पर यह विचलित हो जाते हैं और हमला कर देते है पूर्व में भी ऐसी घटनाएं यहां घट चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *