देहरादून। जाखन निवासी 21 वर्षीय युवती निष्ठा की मौत हो गई। स्वजन ने दून अस्पताल पहुंचकर कर खूब हंगामा किया। मृतका के भाई गोलू ने बताया कि युवती पिछले करीब 10 दिन से घर से बाहर दून विहार में अपने परिचितों संग रह रही थी।
बुधवार सुबह उन्हें सूचना दी गई कि युवती की हालत खराब है और परिचित उसे लेकर दून अस्पताल पहुंचे है। जब युवती के स्वजन अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।
उसके भाई का आरोप है कि मृतका लंबे समय नशा तस्करों की संगत में थी। उसे नशा की हाइ डोज दी गई है। जिससे उसकी मौत हुई है। इस पूरे घटनाक्रम पुलिस मौके से गायब रही। जबकि अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी है। करीब घंटे भर बाद पुलिस हरकत में आई पंचनामे की कार्रवाई शुरू की।