देहरादून में मिला हिमालय पर रहने वाला सांप, नाम त्रिंकेट; प्रजाति बेहद दुर्लभ

विकासनगर। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज अंतर्गत नगर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर से हिमालयन त्रिंकेट सांप का रेस्क्यू किया गया। घर में घुसे इस सांप का पूरे क्षेत्र में पहली बार रेस्क्यू किया गया है, क्योंकि यह सांप हिमालयी क्षेत्र में ही रहता है।

संभावना जताई जा रही है कि हिमालयी क्षेत्र से सामान लेकर आए किसी वाहन से यह सांप यहां तक पहुंच गया। चौहड़पुर रेंजर पंकज ध्यानी ने इस सांप के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी है, साथ ही जीपीएस लोकेशन भी भेजी है, जहां पर सांप रेस्क्यू किया गया। सर्प मित्र आदिल मिर्जा ने बताया कि इस प्रजाति का सांप पछवादून में पहली बार रेस्क्यू किया गया है, यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है।

हिमालयन त्रिंकेट सांप हिमालय पर्वतों पर रहता है। इसके अलावा सर्प मित्र ने हरबर्टपुर एटनबाग व जस्सोवाला से दो इंडियन रेट स्नेक सांप रेस्क्यू किए। वहीं आशापुरी मंदिर धाम छरबा से भी एक इंडियन रेट स्नेक सांप रेस्क्यू किया। इस सांप को मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं ने देखा था।

छरबा से ही एक इंडियन स्पेक्टाकल्ड कोबरा, हरबर्टपुर से एक कामन करैत, हरबर्टपुर व केसरबाग से दो इंडियन स्पेक्टाकल्ड कोबरा सांपों का रेस्क्यू किया गया। जबकि कैंचीवाला से एक कामन करैत सांप का रेस्क्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *