देहरादून। रायपुर क्षेत्र में पिता पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि वह पिछले चार साल से बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। डर के कारण पीड़ित अब तक शिकायत नहीं कर पाई।
इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला के अनुसार उनकी बेटी जब वह नाबालिग थी तब से पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, ऐसे में डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। अब आखिर में परेशान होकर बेटी ने आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा
देहरादून शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 2020 से आरोपित उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। पुलिस के अनुसार युवती ने तहरीर दी कि समीर अब्बास नाम का युवक उनका ड्राइवर था। 26 दिसंबर 2020 को युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने कई बार ब्लैकमेल कर उनके साथ संबंध बनाए। इस दौरान जमीर अब्बास, आदिल अब्बास, उबैद अब्बास, बेबी अब्बास, वसीम ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में दीपा शुक्ला ने आरोपियों का साथ दिया। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।