उत्‍तराखंड में दी गई मंदिर तोड़ने की धमकी, पुलिस ने साहिल खान काे किया गिरफ्तार, पहलगाम हमले से भी है कनेक्‍शन

 

देहरादून। Doon Hospital Mazar: फर्जी मजार तोड़े जाने के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो पर एक मुस्लिम युवक ने धर्मपुर चौक पर बने मंदिर को तोड़ने की धमकी दी। साथ ही पहलगाम में हुए आतंकी हमले के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में करन निवासी दीपनगर ने बताया कि आचार्य राजेश बडोनी ने फर्जी मजार के ध्वस्तीकरण के संबंध में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया था।

सड़क पर कब्जा करके बनाया मंदिर’

इस पोस्ट को सौरभ ठाकुर ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया, जिस पर साहिल खान निवासी दीपनगर ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए धमकी दी कि ‘धर्मपुर चौक पर एक मंदिर सड़क पर कब्जा करके बनाया गया है, जिसे वह तोड़ देगा। जिसमें दम है, उसे रोककर दिखाए।’

मामला एसएसपी अजय सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शनिवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित आटो चलाता है। उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इंटरनेट मीडिया पर पुलिस की नजर

एसएसपी ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर पुलिस नजर बनाए हुए है। अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट डालकर भड़काने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *