Weather Update: उत्तराखंड में गर्मी के बाद जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश संग बिजली का यलो अलर्ट जारी

 

देहरादून। उत्तराखंड में गर्मी परीक्षा लेने लगी है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है और तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो कि सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

हालांकि, मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रह सकता है। मंगलवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ बौछार व अंधड़ चलने की आशंका है।

रविवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली। दोपहर में तपिश बढ़ गई और तेज धूप ने पसीने छुड़ाए। इसके साथ ही दून का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। इसके साथ ही कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा तेजी से बढ़ रहा ह

मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिससे तापमान में इजाफा हो सकता है। इसके बाद मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेशभर में आंशिक बादल मंडराने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *