टहलने के फायदे तभी मिलते हैं जब इसे सही समय और सही तरीके से किया जाए, इसलिए अपनी इस आदत को जरूर बदल लें. आइए जानते हैं डिनर के बाद टहलने कब जाना चाहिए
पाचन की समस्या: खाना खाने के तुरंत बाद शरीर का फोकस पाचन प्रक्रिया पर होता है. अगर आप तुरंत टहलने लगते हैं तो शरीर की ऊर्जा चलने में लग जाती है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाने के बाद तुरंत वॉक करने से शरीर की डाइजेस्टिव एनर्जी भटक जाती है, इसलिए हल्का रेस्ट जरूरी है.
एसिडिटी और अपच; रात में डिनर करने के के तुरंत बाद चलने से पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिससे जलन, एसिडिटी और भारीपन महसूस हो सकता है. इसकी वजह से बेचैनी और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव: टहलने से ब्लड शुगर लेवल (Blood Suger Level) सामान्य रहता है, लेकिन अगर आपने रात में हैवी मील लिया है और तुरंत टहल रहे हैं तो अचानक शुगर ड्रॉप हो सकता है और परेशानी बढ़ सकती है.
डिनर के तुरंत बाद एक्टिव हो जाना शरीर को आराम के मूड से बाहर निकाल देता है, जिससे नींद खराब हो सकती है. इससे रातभर आप अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं और फिजिकल-मेंटल समस्याएं होने लगती हैं.
डिनर के बाद वॉक पर कब जाएं: हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डिनर के 20-30 मिनट बाद हल्की वॉक करें. हल्की वॉक पाचन में मदद करता है. बहुत तेज या लंबी वॉक से बचना चाहिए. सिर्फ 5-10 मिनट की वॉक ही काफी होती है. ज्यादा तेज चलने की जरूरत नहीं है. शरीर को बहुत हल्का मूवमेंट चाहिए ताकि खाना सही से पच सके.