देहरादून। Dehradun Car Accident: बुधवार रात देहरादून में भीषण सड़क हादसा हो गया। राजपुर रोड पर बेलगाम कार ने राहगीरों को रौंद डाला। हादसे में चार की मौत हुई है और दो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हिट एंड रन का मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पैदल चल रहे व वाहनों पर सवार लोगों को मार दी टक्कर
जानकारी के मुताबिक राजपुर स्थित साईं मंदिर के निकट तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पैदल चल रहे व वाहनों पर सवार लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार की मौत व दो घायल होने की सूचना है। एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के बाद मर्सिडीज चालक फरार हो गया। जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपित की पहचान वंश कत्याल निवासी दुर्गा मंदिर वाली गली मुरादाबाद के रूप में हुई है। आरोपित बीबीए के बाद दिल्ली में रहकर नौकरी करता था जोकि कुछ समय पहले नौकरी की तलाश में देहरादून आया था और पीजी में रह रहा था।
पुलिस हिरासत में आरोपित मर्सिडीज चालक
बुधवार शाम को वंश अपने भांजे के साथ सहस्त्रधारा रोड कारीगरी रेस्टोरेंट पर कुछ खाने के लिए गए थे। भांजे के कहने पर वह घूमने के लिए चला गया। कार आरोपित के जीजा के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है। राजपुर रोड पर नीचे आते समय एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में उसने पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। इसके बाद वह सहस्त्रधारा रोड पहुंचा और अपने परिचित से स्कूटी मांगी व भांजे को घर छोड़कर स्कूटी वापिस दी और दिल्ली चला गया।