दून अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों को पीटने का मामला: मरीज सुभान्या समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल की गायनी इमरजेंसी में सुरक्षाकर्मियों पर पानी की बोतल मारने व लात-घूंसों से हमला करने वाली महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसके आधार पर हमलावरों की पहचान की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने एक महिला सुभान्या व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी तहरीर में स्टाफ नर्स प्रियंका ने बताया कि 19 जुलाई को सुभान्या नाम की मरीज को लेकर उसके स्वजन आए थे।

स्टाफ ने खून की जांच के लिए सैंपल निकाला और जांच के लिए भेजा। इसके बाद अन्य टेस्ट को लेकर उन्होंने बहस शुरू कर दी।

इसी दौरान मरीज व स्वजन ने महिला सुरक्षाकर्मी कविता के मुंह पर बोतल से हमला कर दिया। जबकि गार्ड हरेंद्र सिंह व रमेश नौटियाल के पेट पर लात मारी।

हमले में महिला सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुभान्या व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बहस के बाद की जमकर मारपीट

गायनी इमरजेंसी में रविवार सुबह इलाज को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

तीमारदारों ने महिला सुरक्षाकर्मी कविता के सिर और मुंह पर बोतल मार दी। जबकि वार्ड आया दीपा के पेट में लात मारी। मामला शांत कराने पहुंचे सुरक्षा कर्मचारी हरेंद्र और रमेश की भी पिटाई कर दी। इस हमले में कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *