आज दिनांक 20/07/-2026 से ETC Campus हवालबाग में “सुशासन – संगठनों एवं आजीविका संघों में सुशासन व एवं नेतृत्व से संबंधित” तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर आदरणीय परियोजना निदेशक महोदय श्री कैलाश नाथ तिवारी जी द्वारा किया गया। इस उपलक्ष्य में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना प्रबंधक महोदय श्री हरीश तिवारी जी, खंड विकास अधिकारी श्री संतोष जेठी जी, इनक्यूबेशन मैनेजर श्री अरूण अधिकारी जी और सहायक प्रबंधक संस्थाये एवं समावेशन ग्रामोत्थान रीप परियोजना अल्मोड़ा व ब्लाक रीप स्टाफ व मास्टर ट्रेनर ब्लाक धौलादेवी, सल्ट, ताकुला से आजीविका समन्वयक श्री मनोज बोरा जी, सल्ट महेश जी, ताकुला से गणेश जी व ब्लाक भैंसिया छाना व द्वाराहाट के सहकारिताओं के स्टाफ व बोर्ड सदस्य उपस्थित रहें। प्रशिक्षण के मुख्य बिन्दु –

1-सुशासन की जानकारी

2-संगठन पंजीकरण की आवश्यकता (सहकारिता एक्ट 2003-2013)

3-सहकारिता के सिद्धांत

4-सहकारिता के घटक (बार्डी)

5-सहकारीता बार्डी के कार्य व कर्तव्य

6-सहकारिताओं को अपने बी०ओ०डी०, उपार्जन, वाद-विवाद, वित्त, शिक्षा से संबंधित सभी रजिस्टर व दस्तावेज को बनाने से संबंधित

इस प्रकार आज के प्रशिक्षण का प्रथम सत्र प्रारंभ किया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *