Uttarakhand: पाॅलिटेक्निक का तीन साल का डिप्लोमा माना जाएगा 12वीं पास के समकक्ष, नियमावली में होगा संशोधन

पाॅलिटेक्निक का तीन साल का डिप्लोमा अब 12 वीं पास के समकक्ष माना जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा नियमावली में संशोधन किया जाएगा। धामी कैबिनेट ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी।

हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित तीन वर्षीय पालिटेक्निक डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण की समकक्षता होगी जोड़ा जाना है।

इसके फलस्वरूप कक्षा-10 के बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी अन्य स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विनियम, 2009, में अध्याय-बारह के विद्यमान विनियम में क्रमांक 9 के बाद क्रमांक 10 को जोड़े जाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *