Uttarakhand Nikay Chunav: छत से प्रत्‍याशी का होर्डिंग निकाल रहा था युवक, लगा करंट; मौके पर दर्दनाक मौत

 

डोईवाला। Uttarakhand Nikay Chunav: देहरादून में डोईवाला के भानिया वाला में दुर्गा चोक के पास इंटर कॉलेज मार्ग पर हादसा हो गया। 26 साल के युवक मनोज पंवार मकान की छत से एक होर्डिंग उतारते समय करंट की चपेट में आ गए और मौके पर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

निकाय चुनाव के प्रत्याशी का बोर्ड उतार रहे थे कि अचानक हवा के झोंके से बोर्ड 33 हजार केवी की लाइन पर गिर गया और मनोज करंट की चपेट में आ गया। बताया गया कि विस्थापित क्षेत्र अठूर वाला के निवासी मृतक युवक की कुछ दिन बाद शादी होनी थी। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

बिजली विभाग के एसडीओ एम एम बहुगुणा ने कहा कि मृतक युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्‍होंने घटना की जांच की भी कही बात।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *