सावधान: कम उम्र में व्यस्कों वाली बीमारियों की चपेट में आ रहे बच्चे…बढ़ रहा ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल  

 

देहरादून

बच्चों में फास्ट फूड के प्रति बढ़ती दीवानगी उन्हें व्यस्कों वाली बीमारियां दे रही हैं। इससे न सिर्फ उनका शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी बाधित हो रहा है।

बच्चों में ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मामले सुनकर चौंकिए मत। अभी ऐसे केस कम हैं। लेकिन, दून अस्पताल के बाल रोग विभाग में बच्चों में ऐसी समस्याएं आने लगी हैं। बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. अशोक कुमार कहते हैं कि फास्ट फूड के अधिक सेवन से बच्चे इस बीमारी की जद में आ रहे हैं।

बच्चों में फास्ट फूड के प्रति बढ़ती दीवानगी उन्हें व्यस्कों वाली बीमारियां दे रही हैं। इससे न सिर्फ उनका शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी बाधित हो रहा है। डाॅ. अशोक कुमार बताते हैं कि फास्ट फूड खाने से बच्चों में डायरिया, मोटापा, कब्ज की दिक्कतें बढ़ रही हैं। एक से दो प्रतिशत बच्चे बीपी और कोलेस्ट्रॉल की चपेट में भी आ रहे हैं।

फास्ट फूड की अधिकता से हार्ट ब्लाॅकेज तक की दिक्कतें हो रही हैं। बच्चे गुस्सैले और चिड़चिड़ापन के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में महीने के पांच से छह केस मोटापे से परेशान बच्चों के आ रहे हैं। उधर, मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. आरके पांडेय ने बताया कि डायबिटीज और अधिक वजन होना बच्चों में चिंता का विषय है। बच्चों को फास्ट फूड से दूर रहना चाहिए।

कम उम्र में आंखों पर लग रहा चश्मा

नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डाॅ. सुशील ओझा ने बताया कि जंक फूड के बढ़ते उपयोग से बच्चों की आंखों पर चश्मा चढ़ने लगा है। जंक फूड में न तो आयरन है, न ही प्रोटीन। आंखों के लिए हरी सब्जी, दूध व दाल बहुत जरूरी है। माता-पिता को बच्चों जंक फूड के सेवन से रोकना चाहिए। कम उम्र में आंखों पर चश्मा चढ़ना भविष्य के लिए खतरनाक संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *