उत्तराखंड के इन इलाकों में गरजेगा बुलडोजर, रेलवे व जिला प्रशासन आज करेगा कार्रवाई

देहरादून। रेलवे स्टेशन परिसर में वर्षों से चल रहे अवैध टेंपो-आटो स्टैंड और अतिक्रमण पर आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए रेल प्रशासन ने जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इसके अलावा अवैध रूप से चल रही रेहड़ी और अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई होगी।

 

दरअसल, दून रेलवे स्टेशन परिसर में पिछले कई साल से अवैध आटो-टेंपो और टैक्सी स्टैंड का संचालन हो रहा है। इस कारण रेलवे स्टेशन के रास्ते पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया हर समय आटो, टेंपो और टैक्सी से पटा रहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *