सावधान! Dehradun Airport Route पर घूम रही है ‘मौत’, संभल कर चलाएं गाड़ी – Rajdhani Ki Hunkar

सावधान! Dehradun Airport Route पर घूम रही है ‘मौत’, संभल कर चलाएं गाड़ी

डोईवाला। देहरादून एयरपोर्ट तिराहे के पास हाथी सक्रिय है। यह क्षेत्र हाथी कारिडोर भी माना जाता है। यहां अक्सर हाथी सड़क पार कर एक छोर से दूसरे छोर पर निकलते है।

शनिवार देर रात्रि भी यहां पर हाथी मार्ग के किनारे खड़ा दिखाई दिया। जो की मार्ग पर पड़ी पालीथिन व अन्य कचरे को खाता हुआ दिखाई दे रहा है।

वहीं इस मार्ग पर रात्रि को जाने वाले वाहन चालकों को यहां से सावधानी से गुजरना होगा। अन्यथा हाथी नुकसान भी पहुंचा सकता है। हालांकि क्षेत्र में वन विभाग लगातार सक्रिय रूप से गस्त बनाए रखे हुए है। परंतु उसके बावजूद भी लोगों को हाथी कारिडोर वाले क्षेत्र में सतर्कता बरतनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *