uttar Dehradun News: बारिश के बाद देहरादून में बीमारियां… अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, ओपीडी में रिकॉर्ड वृद्धि – Rajdhani Ki Hunkar

uttar Dehradun News: बारिश के बाद देहरादून में बीमारियां… अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, ओपीडी में रिकॉर्ड वृद्धि

देहरादून। सोमवार को दून मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जुटी। सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी जहां करीब दो से ढाई हजार मरीजों के बीच रहती है, यह संख्या 27 सौ के पार पहुंच गई।

मौसमी बीमारियों के कारण भी ज्यादा पहुंचे मरीज

रविवार फिर अवकाश होने से ओपीडी बंद रही। यही कारण है कि सप्ताह के पहले ही दिन मरीजों की भीड़ बढ़ गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरएस बिष्ट ने बताया कि लगातार अवकाश के कारण भीड़ बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी खुली, तो संख्या सामान्य से अधिक हो गई। उन्होंने कहा कि इस समय मौसम बदलने से वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही हैहालात यह रहे कि दोपहर बाद भी चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। दवा काउंटर पर भीड़ के कारण लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। पैथोलाजी और रेडियोलाजी विभाग में भी मरीजों की भीड़ रही।।

 

प्रदेश का यह प्रमुख सरकारी अस्पताल न केवल देहरादून, बल्कि दूरस्थ पहाड़ी जिलों के मरीजों के लिए भी उपचार का मुख्य केंद्र है। यही नहीं, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। इसी वजह से यहां सामान्य दिनों में भी ओपीडी का दबाव बना रहता है। बीते सप्ताह लगातार वर्षा के कारण मरीजों की संख्या में गिरावट आई थी। पर्वतीय मार्ग बाधित होने से पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम हो गई थी। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी और फिर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ओपीडी आधा दिन चली।

मौसमी बीमारियों के कारण भी ज्यादा पहुंचे मरीज

रविवार फिर अवकाश होने से ओपीडी बंद रही। यही कारण है कि सप्ताह के पहले ही दिन मरीजों की भीड़ बढ़ गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरएस बिष्ट ने बताया कि लगातार अवकाश के कारण भीड़ बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी खुली, तो संख्या सामान्य से अधिक हो गई। उन्होंने कहा कि इस समय मौसम बदलने से वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *