देहरादून: एलन मस्क पर राहुल की टिप्पणी को लेकर धामी का निशाना, बोले-विदेशी ताकतों के इशारे पर खेल रहे ये लोग – Rajdhani Ki Hunkar

देहरादून: एलन मस्क पर राहुल की टिप्पणी को लेकर धामी का निशाना, बोले-विदेशी ताकतों के इशारे पर खेल रहे ये लोग

सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने एलन मस्क को लेकर जिस तरह की टिप्पणी की है, उससे बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता है। उनके मुताबिक, विदेशी कंपनियों और विदेशी व्यक्तियों के साथ मिलीभगत साफ दिखाई देती है। कहा किमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की एलन मस्क को लेकर की गई टिप्पणी और एसआईआर के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विदेशी ताकतों के प्रभाव में आकर देश में अव्यवस्था का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी को निर्धारित नियमों व प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। देश में किसी भी तरह का लाइसेंस लेने के लिए यहां निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा और सुरक्षा नियमों का अनुपालन करना अनिवार्य है। सबसे पहले देश की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, इसके बाद ही अन्य व्यवस्थाओं पर विचार होना चाहिए।

एसआईआर को लेकर हो रहे प्रदर्शनों पर धामी ने कहा कि राष्ट्रपति ने भी एक दिन पहले स्पष्ट किया था कि यदि किसी के पास तथ्य या सबूत हैं, तो उन्हें सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया सामान्य नियमों के तहत चल रही है, लेकिन कुछ लोग हर बार व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करते हैं। धामी ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। उन्होंने सीजेपी से जुड़े लोगों का जिक्र करते हुए भी आरोप लगाया कि ये सभी किसी न किसी तरह विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की एलन मस्क को लेकर की गई टिप्पणी और एसआईआर के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विदेशी ताकतों के प्रभाव में आकर देश में अव्यवस्था का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी को निर्धारित नियमों व प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *