देहरादून: मोती बाजार के कॉम्प्लेक्स में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, मची अफरा तफरी, दमकल की टीमें पहुंची – Rajdhani Ki Hunkar

देहरादून: मोती बाजार के कॉम्प्लेक्स में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, मची अफरा तफरी, दमकल की टीमें पहुंची

देहरादून के व्यस्त मोती बाजार में फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर उसे बुझाने में जुटी हैं।

शहर के मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को फर्नीचर की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

फर्नीचर की दुकान में आग लगने से आसपास की दुकानों में भी खतरे की आशंका बनी हुई है। मौके पर आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी नहीं हो सका है। दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *