देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की हत्या – Rajdhani Ki Hunkar

देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की हत्या

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को ट्रिपल मर्डर की सूचना से सनसनी फैल गई। यहां एक मकान में बुजुर्ग पति-पत्नी और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को चोरी के इरादे से घर में घुसे प्लंबर ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *