उत्तराखंड में करंट लगने से मां-बेटी की मौत, ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

ऋषिकेश। खदरी में तेज वर्षा के बीच बिजली की तार टूट गई। सड़क पार कर रही मां और बच्ची करंट की चपेट में आ गए। हादसे मौत मां और बच्ची की झुलसने से मौत हो गई। ग्रामीणों में यूपीसीएल में खिलाफ रोष है। इधर, यूपीसीएल के अधिकारियों का दावा है की तार टूट कर नीचे जमा पानी के संपर्क में आ गई। जिससे हादसा हुआ

कारण उसे तार नहीं दिखाई और वे तार के संपर्क में आ गए, जिससे सुमन व उसकी बच्ची को बुरी तरह करंट लग गया और वे बेसुध हालत में पड़ गए।

बताया कि आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और दोनों को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने यूपीसीएल एसडीओ रायवाला के अधिकारियों पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया।

कहा कि बिजली की टूटी तार पर करंट चल रहा था लेकिन यूपीसीएल ने लाइन बंद नहीं की। यदि लाइन बंद की होती तो अप्रिय घटना को होने से रोका जा सकता था। ऊर्जा निगम ऋषिकेश के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद का कहना है कि तार टूटने के बाद नीचे बह रहे पानी के संपर्क में आयी इस दौरान यह हादसा हो गया।

उनका दावा है कि तेज बिजली कड़कने कारण लाइन टूटी और यह नीचे बह रहे पानी को छू गई। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि महिला और बच्ची की मौत हुई है। महिला के साथ उनका 10 वर्षीय बच्चा भी था जो पीछे चल रहा था पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *