उत्तराखंड में बारिश से थमी रफ्तार, 49 सड़कें बंद, देहरादून पर सबसे ज्यादा असर

देहरादून। प्रदेश में मानसून अभी पूरी तरह से नहीं आया है, लेकिन अभी से सड़क संपर्क व्यवस्था प्रभावित हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में सड़कें प्रभावित हैं।

लोक निर्माण विभाग राज्य की 369 सड़कों पर निगरानी रखे हुए है। इनमें से 49 सड़कें पूरी तरह बंद हैं, जबकि नाै मार्ग आंशिक रूप से खोले गए हैं, 311 मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है

वर्षा का सबसे अधिक असर देहरादून जिले में सामने आया है, जहां कुल 55 सड़कें प्रभावित हुई हैं और इनमें 15 सड़कें पूरी तरह बंद हैं। इसके अलावा टिहरी में नौ, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आठ-आठ, चमोली में चार, ल्मोड़ा में दो तथा चंपावत, नैनीताल और उत्तरकाशी में एक-एक सड़क बंद है

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 26 सड़कों के खुलने का निर्धारित समय बीतने के बाद भी अभी तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है। प्रदेश में पीएम ग्राम सड़क योजना की 117 सड़कें प्रभावित हुई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *