Dehradun News: कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, एसटीएफ ने एक कारोबारी दबोचा

Dehradun

कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार चलाया जा रहा था, जिस पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी को दोबचा।

उत्तराखंड एसटीएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले आरोपी अहतशाम उल हक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप और प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध एसटीएफ द्वारा पूर्व में बरामद किए गए 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल के मामले से भी सामने आया है। मामले में अन्य तस्करों और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। एसटीएफ/एएनटीएफ की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में कई संदिग्ध स्थानों और गोदामों पर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारकर संचालक अहतशाम उल हक, निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप और प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *