Monsoon से पहले उत्तराखंड में झमाझम बारिश, यहां जानें कब पहुंचेगा मानसून?

देहरादून। उत्तराखंड में अगले तीन-चार दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे सकता है। उससे पहले बुधवार देर रात से उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल में प्री मानसून बरसात हुई।

मौसम अपडेट:

श्रीनगर गढ़वाल में गुरुवार तड़के 4 बजे से झमाझम वर्षा शुरू हुई। करीब एक घंटे तक तेज वर्षा हुई। आसमान में घने बादल छाए रहे।

पौड़ी में भी गुरुवार तड़के झमाझम बारिश हुई। बाद में बादल छा गए। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।

चमोली में बुधवार रात को बारिश हुई। नई टिहरी में गुरुवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। यहां घने बादल छाए हैं।

बागेश्वर में बुधवार की रात झमाझम बारिश हुई। सरयू नदी में सिल्ट आने से पेयजल संकट बना हुआ है।

मौसम विभाग ने की थी भविष्यवाणी

मौसम विभाग अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून के राज्य के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की बात कह रहा है। इसके साथ ही गुरुवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना के साथ बौछारों का दौर देखने को मिल सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, शेष छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

आंशिक बादल

इससे पहले बुधवार को दून में सुगह हल्की धूप खिली और आंशिक बादल मंडराते रहे। दोपहर बाद घने बादलों के बीच हल्की से मध्यम वर्षा के दौर हुए। जिससे गर्मी से राहत मिली और पारे में भी गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *