देहरादून। देहरादून में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को कुचल दिया, हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसा चंद्रबनी चौक के पास हुआ। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।
क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एचआर 73ए 5891 ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।
हादसे में कर्मा पुत्र सोनम (45 वर्ष) निवासी तिब्बती कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक सहित वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।