देहरादून। चंद्रबनी क्षेत्र स्थित 24 वर्षीय युवती ने पंखें से लटककर खुदकुशी कर ली। वह नीट की तैयारी कर रही थी और हाल ही में भी उसने नीट का पेपर भी दिया था।
युवती ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने लिखा कि मैं आप पर बोझ हूं। मुझे माफ कर देना। युवती पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन भिजवाया। खुदकुशी के कारदेहरादून में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्ममहत्या की, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मुझे माफ कर देना’णों की जांच की जा रही है।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी रिया
मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम से पटेलनगर कोतवाली को सूचना मिली कि चंद्रबनी क्षेत्र में एक युवती दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो देखा कि युवती पंखे से लटक रही थी। मृतक की पहचान रिया निवासी चंद्रबनी के रूप में हुई है।
पूछताछ में स्वजनों ने बताया कि रिया पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटनास्थल को पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।